8th August 2026

BREAKING NEWS

सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

Advertisment

धमतरी : धमतरी पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज, लीलर रेत खदान में अवैध खनन पर जताई चिंता

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज बुधवार को धमतरी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने लीलर रेत खदान में बीते दिनों चाकू हमले में घायल हुए ललित नेताम से अस्पताल जाकर मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद दीपक बैज ने खुद लीलर खदान का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से खनन गतिविधियों की पूरी जानकारी ली।

अधिकारियों से ली पूरी जानकारी

दीपक बैज ने मौके पर खनिज अधिकारी, कलेक्टर और एसडीएम से फोन पर बातचीत कर जिले में वैध और अवैध खनन की स्थिति पूछी। खनिज अधिकारी को बुलाकर जिले में संचालित सभी खदानों व रेत भंडारण की स्थिति पर जानकारी ली। इस दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

अवैध रेत खनन पर जताई सख्त नाराजगी

दीपक बैज ने कहा, "यहां दिन-रात खुलेआम रेत चोरी हो रही है। कोई वैध कह रहा है तो कोई अवैध – जब विभाग के अफसरों में ही मतभेद है तो रेत माफियाओं के हौसले तो बढ़ेंगे ही। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में रेत माफिया हावी हैं। किसके इशारे पर यह सब हो रहा है, इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।"

विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

उन्होंने कहा कि रेत चोरी के मामले विधानसभा में उठाए जाएंगे। बैज ने धमतरी प्रशासन की कार्रवाई की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने साहस दिखाते हुए कदम उठाए हैं, लेकिन बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। “माफिया इतने बेखौफ हैं कि पत्रकारों और लोगों पर हमले कर रहे हैं, गोली चला रहे हैं। सरकार और प्रशासन को इस पर सख्ती से लगाम लगानी चाहिए,” उन्होंने कहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन