21st June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

Advertisment

CG CRIME : तंत्र-मंत्र के झांसे में ठगी, बीमार SI को ठीक करने का बहाना, महिलाओं ने उड़ाए लाखों रुपये और गहने

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ठगी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने एक बीमार एसआई की पत्नी को तंत्र-मंत्र के नाम पर झांसे में लेकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए। ठगी की शिकायत मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बालोद थाना अंतर्गत झलमला गांव की है। यहां धनेश्वरी ठाकुर अपने बीमार पति के साथ किराए के मकान में रहती हैं। उनके पति बेमेतरा जिले में एसआई के पद पर पदस्थ हैं। कुछ दिन पहले दो महिलाएं तीखुर और शहद बेचने के बहाने उनके घर पहुंचीं। घर में दाखिल होने के बाद दोनों ने रेकी की। रेकी के दौरान दोनों महिलाओं को पता चला कि महिला का पति कई दिनों से बीमार है। इसके बाद उन्होंने पत्नी को समझाया कि उसके पति की बीमारी तांत्रिक विधि से ठीक हो सकती है। जिसके बाद महिला उनकी बातों में आ गई। दूसरे दिन दोनों महिलाएं एक तांत्रिक को साथ लेकर उसके घर पहुंची।

इस दौरान तांत्रिक ने बताया कि घर में जादू-टोने का साया है। इसे ठीक करने के लिए आपके घर में जितने भी सोने-चांदी के गहने और नगदी हैं, वह फलीत नहीं हो रहे हैं। सबको देवी में चढ़ाना पड़ेगा, फिर चढ़ाने के बाद वापस कर देंगे ऐसा कहकर उन्होंने परिवार को डरा दिया। उनकी बातों से घर के लोग इतना डर गए कि घर में रखे 1 लाख 67 हजार रुपये नगद, गले में पहने दो सोने के मंगलसूत्र और चांदी की पायल तीनों चीजें महिला ने दे दीं ताकि उसका पति ठीक हो सके। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद न पति ठीक हुआ, न तांत्रिक और दो महिलाएं पैसा लेकर वापस आईं। जिसके बाद बालोद थाने पहुंचकर महिला ने तीनों अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाया। ठगी के इस पूरे मामले में बालोद थाना प्रभारी सिसुपाल सिन्हा ने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन