21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG CRIME : जमीन बेचने के झांसे में बैंककर्मी से 20 लाख की ठगी, दो सगी बहनों के खिलाफ FIR; पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में जमीन बेचने के नाम पर एक बैंककर्मी से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि बैरन बाजार स्थित भूखंड को बेचने का सौदा कर सगी बहनों ने एडवांस रकम ले ली, लेकिन तय समय में रजिस्ट्री नहीं कराई और अब टालमटोल कर रही हैं।

पीड़ित का नाम विजय पटेल और आरोपियों का नाम शहनाज खान और शफिका खान बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस मामले में जांच कर रही है। स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह रायपुर निवासी बैंककर्मी पीड़ित विजय पटेल (44) ने पुलिस को बताया कि बैरन बाजार निवासी शहनाज खान और शफिका खान से उनकी जमीन खरीदने का सौदा किया था।

इसके लिए बैरन बाजार रायपुर स्थित अपने भूखंड क्रमांक 16/05 और 18/05 (कुल रकबा 2604 वर्गफुट) को 1 करोड़ 40 लाख रुपए में बेचने का एग्रीमेंट हुआ था। इस सौदे के तहत 18 जुलाई 2025 को 20 लाख रुपए बयाना राशि दी गई, जिसमें 15 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए चेक के माध्यम से दिए गए। एग्रीमेंट में तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित लगातार संपर्क करता रहा, लेकिन आरोपियों ने हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन