7th August 2026

BREAKING NEWS

दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर... एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला पर किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

DRDO ने किया सफल टेस्ट, 4000 KM तक मारक क्षमता से बढ़ी भारत की ताकत

Advertisment

CG News : बाइक-कार टक्कर पर बिफरे बजरंग दल कार्यकर्ता, पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने सीएसईबी चौकी के सामने जमकर हंगामा मचाया. सरेराह युवक ने कार के ऊपर चढ़कर छत पर लात मारी और अन्य कार्यकर्ता भी घेरकर खड़े रहे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले की शिकायत नहीं की गई है. 

विवादित सोशल मीडिया पोस्ट की पुलिस चौकी में शिकायत

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बजरंग दल के खिलाफ युवक ने विवादित टिप्पणी की थी. इससे आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएसईबी चौकी शिकायत देने पहुंचे थे. शिकायत के आधार पर विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. चौकी से लौटने के दौरान एक कार्यकर्ता की बाइक से कार टकरा गई और विवाद शुरू हो गया. 

बाइक से टकराई कार, जमकर विवाद 

चौकी से कुछ ही दूरी पर विरोध के दौरान बजरंग दल के एक सदस्य की बाइक से कार टकरा गई. इससे नाराज युवक सरेराह हंगामा करने लगा. देखते ही देखते अन्य सदस्यों ने कार को घेर लिया. इस दौरान एक युवक अपने हाथ में डंडा रखा हुआ था. कार चालक के साथ कार्यकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार किया. 

सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं मारपीट मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन