9th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

CG Crime News : भिलाई में एक और सनसनीखेज हत्या, बुजुर्ग ने युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

CG Crime News : दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत उडिय़ा बस्ती में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 30 वर्षीय युवक पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि वारदात आज सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की है।

आरोपी मुरली खेस (60 वर्ष) अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी विक्रम सोना (30 वर्ष) वहां पहुंचा और बिना किसी स्पष्ट कारण के गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर मुरली खेस ने घर में रखे टंगिया से विक्रम पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला इतना घातक था कि विक्रम सोना को संभलने का मौका नहीं मिला। गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मुरली खेस को पुलिस ने हिरासत में ले उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन