9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

Raipur News : महिला थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Sun, Sep 14, 2025

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले महिला थाना परिसर में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला ने आखिरकार रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। दरअसल, पति-पत्नी के विवाद को लेकर महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए थाने के अंदर दौड़ गई।।

महिला आयोग और पुलिस से भी शिकायत की थी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला है। पति पर लगातार मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाई थी। बताया गया कि दोनों ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

बहन ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में महिला आयोग और पुलिस से भी कई बार शिकायत की गई थी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन