16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG : बलात्कार के बाद महिला की नृशंस हत्या, हुई शिनाख्त, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Media Yodha Desk Sun, Apr 5, 2026

अंबिकापुर : शहर के रिंग रोड स्थित सद्भावना चौक के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला की लाश मिली थी। गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने महिला से बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या  कर दी थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में उसने प्लास्टिक की बॉटल डाल दी थी। पुलिस ने महिला की पहचान लखनपुर निवासी के रूप में की है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है।

फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इधर महिला के परिजन के आग्रह पर अनोखी सोच संस्था द्वारा शव काअंतिम संस्कार किया गया। अंबिकापुर के सद्भावना चौक रिंग रोड स्थित झालानुमा मछली दुकान में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। उसके चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे। उसके साथ आरोपी द्वारा दरिंदगी की गई थी। आरोपी द्वारा बलात्कार के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बॉटल डाल दी गई थी। युवक की दरिंदगी सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।

पुलिस ने महिला की पहचान लखनपुर निवासी के रूप में की है। परिजन द्वारा भी पहचान कर शव को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी की तलाश जारी है। घटना से पूर्व महिला एक युवक के साथ घूमते सीसीटीवी में कैद  हुई है। इस आधार पर पुलिस संदेही की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन