28th June 2026

BREAKING NEWS

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

केतन अग्रवाल हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएट किया पुलिस ने, सिया गोयल ने खोले कई राज

छत्तीसगढ़ में CGPSC-व्यापम व्यवस्था बदलने की उठी मांग

29 जून को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; जानें वजह

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान

Media Yodha Desk Wed, Jan 21, 2026

CG Weather Update : एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात का तापमान राज्य में दस डिग्री से ऊपर हो गया है। अभी मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी मगर तापमान में अब बड़ी गिरावट होने की संभावना काफी कम है। अभी माना और दुर्ग का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। ठंड के अंतिम दौर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने न्यूनतम तापमान में उछाल ला दी है।

पिछले चौबीस घंटे में ऐसी स्थिति बनी की राज्य का न्यूनतम तापमान 11.1 अंबिकापुर का दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। इसी तरह माना और दुर्ग के टेंप्रेचर को छोड़ दिया जाए तो किसी अन्य स्टेशन का न्यूनतम तापमान माइनस में नहीं था। दिन में भी राज्य में 28 से 32 डिग्री सेल्सियस की गर्मी पड़ी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले तीसरे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो-तीन दिनों तक तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना काफी कम है। हालांकि हल्की ठंड का प्रभाव आने वाले दिनों में भी रहने की संभावना है। अगले दो दिनोंं में 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरवाट हो सकती है. इसके बाद फिर तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं. साथ ही मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? 

राजधानी रायपुर में आज सुबह के वक्त लोगों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्यियस के आसपास बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन