17th August 2026

BREAKING NEWS

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

CSIR-CSIO में सुरक्षा अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Advertisment

CG Weather Alert : भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Media Yodha Desk Sun, Mar 29, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शनिवार के दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। वहीं वर्षा के मुख्य आंकड़ों में हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणीका फैली हुई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

रविवार के दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में 29 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन