8th June 2026

BREAKING NEWS

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, SECL डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत

इलाज के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

CM और राज्यपाल से मुलाकात, प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई, अफवाह से मचा हड़कंप

रायपुर–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर ब्रेक, 10 जून से सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

Advertisment

CG News : गलत सीमांकन से भड़के ग्रामीण, आरआई-पटवारी को बनाया बंधक; पुलिस केस दर्ज

Media Yodha Desk Mon, May 11, 2026

कोरबा : गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों आरआई-पटवारी को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा. मामले में पटवारी की शिकायत पर बंधक बनाने वाले चार ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. घटना करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव की है, जहां पहले तो जमीन सीमांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ. इसके बाद पैसा लेकर गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरआई और हलका पटवारी को करीबन दो घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा.

इसके पहले विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने तो रस्सी लेकर खुदकुशी करने की धमकी तक दे डाली थी. मामले में प्रार्थी हलका नोनबिर्रा पटवारी भरत चौहान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पटवारी ने बताया कि न्यायालय नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह के साथ 8 मई को ग्राम नोनबिर्रा के बनियापारा में आवेदक संतराम की भूमि खसरा नंबर 643/1 रकबा 0.085 हेक्टेयर का सीमांकन करने पहुंचे थे.

विधिवत सूचना के बाद मौके पर खसरा नंबर 643 के सभी बटांकन की नाप कर आवेदक को जानकारी दी गई. लेकिन इसके बाद ग्रामीण (एक ही परिवार के सदस्य) विवाद करने लगे. मामले में चार आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन