18th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

CG News : बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले, जांच में सामने आई यह बात

Media Yodha Desk Mon, Mar 9, 2026

रायगढ़ : इन दिनों बच्चा चोरी की खबरें लोगों के बीच आम हो गई है। इसी बीच रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर हाथ-पैर बांध दिया और पुलिस के हवाले किया।

लेकिन मामले की जांच में खुलासा हुआ कि युवक बच्चा चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरबा के दर्री पारा में बीते रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति ने गांव में घूम रहा था, जिसे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया।

ग्रामीणों ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन