20th June 2026

BREAKING NEWS

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

जानिए क्यों कट रहे हैं ₹100 और कैसे बच सकते हैं इस चार्ज से

गंगा किनारे चादर ओढ़कर सो गए कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, फैंस हुए कायल

सावधान! HPV वायरस सिर्फ सर्वाइकल नहीं, गले के कैंसर का भी बन सकता है कारण, जानें इसके संकेत

Advertisment

Chhattisgarh Protest: : भू-विस्थापितों की मुआवजा व रोजगार मांग पर हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

Media Yodha Desk Thu, Oct 23, 2025

कोरबा : जिले में गुरुवार को SCEL (साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के गेवरा खदान में प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापितों पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने लाठीचार्ज किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वाधान में किया जा रहा था।

लाठीचार्ज में छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू, रमेश दास, बिमल दास और गुलाब दास गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भू-विस्थापित रोजगार, पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और सीआईएसएफ बल तैनात था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था और एसईसीएल के अधिकारी प्रदर्शनकारियों बातचीत के लिए बुला रहे थे।

इसी दौरान सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की, जिसके बाद बल ने अचानक लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज के बाद घायल प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाकर दीपका थाने ले जाया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन