9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG NEWS : तलाक केस सुनवाई के दौरान हंगामा, कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट

Media Yodha Desk Sat, Sep 13, 2025

बिलासपुर : बिलासपुर में कुटुंब न्यायालय परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद और जमकर मारपीट हुई। फरियादी बनकर पहुंचे प्रधान आरक्षक और बटालियन के सिपाही ने एक दूसरे से जमकर मारपीट की। विवाद यहीं नहीं रुका, दोनों पक्षों ने थाने में भी जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, प्रधान आरक्षक अरुण कमलवंशी और दूसरी वाहिनी बटालियन के सिपाही संजय जोशी के बीच विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है, अरुण का संजय की पत्नी से अवैध संबंध रहा है, इसे लेकर संजय पत्नी से तलाक की कार्यवाही कर रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

आज प्रकरण की सुनवाई थी, दोनों कुटुंब न्यायालय परिसर पहुंचे हुए थे। इसी बीच अदालत परिसर से निकलते हुए अरुण और संजय आमने- सामने आ गए। एक दूसरे को देखते ही दोनों के बीच पहले विवाद फिर मारपीट और हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। न्यायलय परिसर में हंगामे के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे, यहां थाने में भी दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा मचाया। बाद में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में विवाद और हंगामे के विडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन