19th August 2026

BREAKING NEWS

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

Advertisment

छत्तीसगढ़ का अनोखा गांव : चुगली करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना, शराब सेवन पर भी सख्त फैसला

Media Yodha Desk Fri, Feb 20, 2026

Balod News: बालोद जिले के गांव में एक दूसरे को भड़काकर लड़ाने के मामले में ग्राम मेढ़की के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक लेकर अहम फैसले लिए हैं। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया कि ग्राम में सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से एक-दूसरे को भड़क़ाने वाले चुगलीबाजों पर पांच हजार रुपए दंड लगाया जाएगा। चुगली करने वाले के प्रचलन को कम किया जा सके और लोग एक-दूसरे से भाइचारे से जीवन व्यतीत कर सकें।

शराब सेवन करने पर भी 5 हजार के दंड का प्रावधान

बैठक में तय किया गया कि सामाजिक व धार्मिक भोज के आयोजन के दौरान कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन कर पहुंचता है तो उसके खिलाफ भी 5 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। बैठक में बड़ी सख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

5 साल पहले ग्रामीणों ने लिया था नशे के खिलाफ फैसला

ग्राम मेढ़की के ग्रामीणों ने 5 वर्ष पहले सामूहिक बैठक कर नशे के खिलाफ अहम फैसले लिए थे। सर्वसम्मति से तय किया था कि गांव में शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपय का दंड लिया जाएगा। जिससे युवा इस दलदल से बाहर निकल सके। नशे के दौरान गांव में गाली गलौज पर भी अंकुश लगाया जा सके। गांव के गली मोहल्ले और सरहद में शराब बेचने वालों पर 10 हजार रुपए और बताने वालों को 1000 हजार रुपए देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बपाद से गांव में माहौल पूरी तरह शांत है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन