8th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

Mungeli News : पुलिस परिवार कल्याण के तहत 23 बच्चों को पायलट बनने हेतु किया गया प्रेरित रायपुर हवाई अड्डे का शैक्षणिक भ्रमण

Media Yodha Desk Sat, May 2, 2026

मुंगेली पुलिस परिवार कल्याण योजना के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्यल भविष्य निर्माण के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल करते हुए स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम (भा.पु.से.) के संरक्षण एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को रक्षा एवं नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से अवगत कराना एवं उन्हें पायलट जैसे प्रतिष्ठित कार्य के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान 23 छात्र - छात्राओं को हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था एवं विमान संचालन की बारीकियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना, थल सेना, नौसेना, तटरक्षक बल (Coast Guard), नागरिक उड्डयन एवं CISF में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस शैक्षणिक भ्रमण का समन्वय जिला पुलिस मुंगेली द्वारा BCAS (ब्युरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी) रायपुर के सहयोग से किया गया।

भ्रमण के दौरान बच्चों को फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक कुमार साहू एवं भारतीय वायु सेना के अन्य अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने छात्रों को पायलट एवं तकनीशियन बनने की प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड एवं चिकित्सा मानकों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इसके अतिरिक्त छात्रों को प्रशिक्षण विमान का अवलोकन कराया गया, जहां उन्होंने कॉकपिट (चालक स्थान) के उपकरणों एवं नियंत्रण प्रणाली को करीब से देखा। यह अनुभव उनके लिए अत्यंत उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे उनके मन में देश सेवा हेतु उड्डयन क्षेत्र में करियर बनाने की नई ऊर्जा एवं आकांक्षा जागृत हुई। उक्त पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिस परिवार के बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन एवं अवसर प्राप्त हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन