9th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

CG Gang Rape Case : शादी समारोह से लौट रहीं दो 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप, 9 से 10 की संख्या में थे दरिंदे

Media Yodha Desk Wed, Apr 29, 2026

CG Gang Rape Case : अंबिकापुर ज़िले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी नाबालिग बच्चियाँ हैवानियत का शिकार हुई हैं। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही इन बच्चियों के साथ 9-10 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियाँ अपने घर के पास ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। जब दोनों वापस लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हालाँकि, पीड़ित परिवार के दावों ने इस मामले को और भी अधिक गंभीर बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि घटना में केवल तीन नहीं, बल्कि 9 से 10 युवक शामिल थे। इस सामूहिक दुष्कर्म की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में छानबीन तेज कर दी है। फ़िलहाल सीतापुर थाना पुलिस ने इस मामले की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन