5th August 2026

BREAKING NEWS

तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा तबादला, GAD ने जारी किया आदेश

सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

5000 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, D.Ed. और TET में मिलेगी बड़ी छूट

10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा

Advertisment

धान रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Mon, Jul 6, 2026

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम की मार एक किसान के लिए जानलेवा साबित हुई। बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निरतू निवासी धरमदास यादव 65 वर्ष रविवार सुबह अरपा नदी किनारे स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने पहुंचे थे।

दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। बारिश और बिजली से बचने के लिए धरमदास यादव खेत से निकलकर पास में छांव की ओर बढ़ रहे थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने किसान को खेत में गिरा देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन