10th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

'टॉक्सिक' के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- 'लोगों की बातों की परवाह मत करो'

Advertisment

Reel बनाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा : रायगढ़ में महिला की मौत का लाइव वीडियो आया सामने 

Media Yodha Desk Thu, Jun 18, 2026

रायगढ़ : शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रील बनाने के दौरान 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला। घटना का पूरा घटनाक्रम मृतका के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान विशाखा देवांगन (22 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोपहर में जब वे घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजे की दरार से झांककर देखा गया, जहां महिला फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतका के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है, जिसमें वह फंदा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड करती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी और इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन