5th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

गणेश जी की कृपा से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन-करियर में लाभ

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

Advertisment

शराब के शक में लौटी थी बारात : अब उसी दूल्हे संग मंदिर में सात फेरे; जांजगीर का चर्चित मामला फिर चर्चा में

Media Yodha Desk Fri, Jul 10, 2026

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कुछ सप्ताह पहले पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी दुल्हन मुस्कान की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। शराब के नशे में होने के संदेह पर दूल्हे की बारात वापस लौटा देने वाली मुस्कान ने अब उसी दूल्हे संतराम के साथ मंदिर में विधि-विधान से विवाह कर लिया है। गौरतलब कि 23 जून को खोखरा निवासी संतराम की बारात ग्राम कोसमंदा स्थित मुस्कान के घर पहुंची थी। विवाह की रस्मों के दौरान दूल्हे के नशे में होने की आशंका पर दुल्हन मुस्कान ने सार्वजनिक रूप से शादी से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं, उसने दूल्हे को थप्पड़ मारते हुए पूरी बारात वापस लौटा दी थी। इस साहसिक निर्णय की पूरे प्रदेश में सराहना हुई थी और जांजगीर-चांपा पुलिस ने भी सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के लिए मुस्कान का सम्मान किया था। बाद में परिवार परामर्श केंद्र में उसे काउंसलर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

अब इस चर्चित मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल के बाद मुस्कान और संतराम ने आपसी सहमति से मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के दौरान संतराम ने मुस्कान की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाया। संतराम का कहना है कि शादी वाले दिन उसने स्वेच्छा से शराब का सेवन नहीं किया था, बल्कि उसे कोल्ड ड्रिंक में किसी ने नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी। वहीं मुस्कान का कहना है कि उस समय उसे लगा था कि दूल्हा शराब के नशे में है और उसके साथ धोखा हुआ है। बाद में पूरे मामले की जानकारी मिलने पर यह स्पष्ट हुआ कि शादी तुड़वाने की साजिश भी हो सकती थी।

फिलहाल दोनों ने सभी गलतफहमियों को दूर कर नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह मामला पहले सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के कारण चर्चा में रहा, वहीं अब आपसी विश्वास, संवाद और समझदारी के साथ रिश्ते को नया अवसर देने की वजह से भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन