18th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

CG Weather Update : दिन में बढ़ता तापमान, लेकिन रात में मिलेगा आराम – अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, पूरी जानकारी

Media Yodha Desk Sun, Mar 8, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के लगातार तापमान बढ़ रहा है. शनिवार को दिन में सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया. अभी से ही घरों में एसी-कूलर चालू हो गए हैं. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं. प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सिलयस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उड़ीसा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यहीं से एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 8 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार हैं. इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाया रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन