17th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत की ये Rare Diseases, जिनके बारे में 90% लोग हैं अनजान, जानिए इनके खतरनाक सच

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, रायपुर में तापमान सामान्य से ऊपर, गर्मी का असर तेज

Media Yodha Desk Sat, Mar 28, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तेज गर्मी का असर रहा, वहीं दोपहर करीब 3:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य भारत में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ी है। गर्मी के बीच अचानक नमी आने से स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शुक्रवार को रायपुर में दोपहर बाद बारिश हुई। वहीं अंबिकापुर में करीब 6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा जगदलपुर, पेंड्रारोड और रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं बिलासपुर में तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन