19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Chhattisgarh : टेलर ने गला काटकर की खुदकुशी, कमरे में मिली लाश… पुलिस मामले की जांच में जुटी

Media Yodha Desk Wed, Oct 15, 2025

बिलासपुर:  सनकी युवक ने खुद का गला रेत कर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर की पहली मंजिल पर बंद कमरे में मिली है। गला काटने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काटी थी। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। 14 अक्टूबर को उसकी लाश कमरे में मिली। बताया जा रहा है युवक सनकी किस्म का था। वह सिलाई मशीन चलाता था लेकिन महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था। गांव में उसका एक भाई रहता है। पिछले कुछ समय से वो गांव जाने की जिद भी कर रहा था। फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करौद निवासी रोहित जलतारे (36) उसलापुर के वसुंधरा नगर में रहता था। उसके साथ बड़ा भाई-भाभी और उसकी मां भी रहती थी। रोहित नेहरू नगर स्थित एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था। महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार (14 अक्टूबर) को दोपहर वो नीचे कमरे में सो रहा था। तभी करीब 2.30 बजे उसकी मां ने उसे उठाया, जिसके बाद वो उठकर ऊपर मंजिल के कमरे में चला गया। इस दौरान उसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घरवाले नीचे थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वो क्या कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन