27th June 2026

BREAKING NEWS

बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में खनन की तैयारी तेज, NCL बोर्ड ने दी बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी!

सड़कों पर केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाया तो खैर नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए चालानी कार्रवाई के निर्देश

किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि मंत्री नेताम ने किया पर्याप्त स्टॉक का दावा

हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

हाई कोर्ट ने एरियर भुगतान का रास्ता किया साफ

Advertisment

CG News : न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बीच बिलासपुर में संदिग्ध ट्रक बरामद, तमिलनाडु नंबर प्लेट वाले वाहन में मिले पटाखे

Media Yodha Desk Sun, Jan 11, 2026

बिलासपुर : जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिलासपुर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इसी बीच शहर में तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला एक ट्रक पटाखों से भरा संदिग्ध हालात में खड़ा मिला. इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है. बता दें, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से ई-मेल के जरिए बिलासपुर और राजनांदगांव के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई मिली थी.

इसके बाद से इन शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इसी बीच आज सुबह बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड पर एक तमिलनाडू नंबरप्लेट वाली ट्रक (TN-52 P-9783) पटाखों से भरी मिली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक से पटाखों से भरे कार्टून पिकअप वाहन में ट्रांसफर किए जा रहे थे. गांव और रिहायशी इलाके के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के खड़े इस ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन