16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

CG News : 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत, गरीब परिवार की आजीविका पर टूटा दुखों का पहाड़

Media Yodha Desk Fri, Apr 10, 2026

तखतपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चितावर में एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गरीब परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा बनी बकरे-बकरियों की एक ही रात में अचानक मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर आर्थिक संकट का गहरा साया छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितावर निवासी प्रेम लाल विरकों प्रतिदिन की तरह अपने बकरा-बकरियों को शाम के समय चराने के बाद घर के आंगन में बांधकर सो गए थे। लेकिन सुबह जब वे उठे तो उनके होश उड़ गए—आंगन में एक-दो नहीं बल्कि सभी 17 बकरा-बकरियों की लाशें पड़ी थीं।

बताया जा रहा है कि नया आवास पारा, सरपंंच प्रतिनिधि के प्लॉट के निकट मृत मिले बकरे-बकरियों की हालत बेहद भयावह थी, कई बकरियों की अंतड़ियां तक बाहर निकल आई थीं। यह मंजर देख पशुपालक और उसके परिवार के सदस्य सदमे में आ गए। आठ सदस्यीय इस परिवार के लिए यही पशु आजीविका का एकमात्र साधन थे, जिनके अचानक खत्म हो जाने से परिवार पर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि किसी जंगली जानवर के हमले से यह घटना हुई है, हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना सरपंच प्रतिनिधि देवा सिंगरौल द्वारा तत्काल तखतपुर थाने में दी गई है। साथ ही राजस्व विभाग के पटवारी और आरआई को भी मौके की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन