19th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

Chhattisgarh News : बॉयज हॉस्टल में छात्र ने लगाई फांसी, सीढ़ियों के ग्रिल से लटका मिला शव; हाथ में लिखा था सुसाइड नोट

Media Yodha Desk Mon, Mar 2, 2026

दंतेवाड़ा जिले से आत्महत्या की घटना सामने आई है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3 बजे जब कुछ छात्र बाथरूम की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के पास बेसुध हालत में देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना हॉस्टल अधीक्षक और पुलिस को दी गई।

घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृत छात्र ने अपने हाथ पर पेन से संदेश लिखा था, अलविदा दोस्तों, ये मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं, किसी को परेशान न करें। इस संदेश ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रौशन के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था और घर में उसकी मां और बड़ा भाई हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन