9th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

Stranger Party Preparations in Raipur : ‘न्यूड पार्टी’ विवाद के बाद अब ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ की चर्चा, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हंगामा

Media Yodha Desk Mon, Apr 27, 2026

Stranger Party Preparations in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी की तरह ही 26 अप्रैल को स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी की जमकर तैयारी चल रही थी। मामले में बजरंग दल के विरोध के बाद जब नुक्कड़ कैफे संचालक को इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी और कार्यक्रम को आयोजित करने से मना कर दिया। नुक्कड़ कैफे संचालक की ओर से आयोजन कैंसिल करने के बाद भी सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का प्रचार जोरों पर है।  दूसरी ओर बजरंग दल ने इवेंट कंपनी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल पर इसका कड़ा विरोध जताया है। आयोजनकर्ताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इस तरह के आयोजनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वे अपने स्तर पर इसका विरोध करेंगे और इसके लिये स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा। 

वायरल हो रहा वीडियो

‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां डांस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में मैसेज भी दिख रहा है, जिसमें लिखा है कि ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’। इस मैसेज के नीचे एक और मैसेज - ‘वुमंस की बुकिंग हाउसफुल’ लिखा है।

अपरिचित लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की थी तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, यह इवेंट न्यू राजेंद्र नगर स्थित नुक्कड़ कैफे में आयोजित होना था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में अपरिचित लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की बात लिखी गई थी। पोस्टर में एंट्री फीस और इवेंट से जुड़ी अन्य सूचनायें भी दी गई थीं। इस संबंध में पंजाब की एक इवेंट कंपनी ने कॉल करके इस कार्यक्रम के लिए जगह बुक किया था।

बताया जाता है कि पंजाब की एक इवेंट कंपनी इस प्रोग्राम के आयोजन की तैयारी कर रही थी। बड़ी बात ये है कि इसे करवाने वाले लोगों ने फार्म हाउस बुक कर लिया था। इसमें शामिल होने के लिये एंट्री फीस 40 हजार से एक लाख रुपए तक रखी गई थी। वहीं शहर का माहौल बिगड़ने को लेकर पुलिस का कहना है कि ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद भी जो इस तरह के फूहड़ कार्यक्रम करेंगे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन