14th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिलेगा बड़ा लाभ; जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

Advertisment

Raipur Airport : आंधी-तूफान से हवाई सफर प्रभावित, दिल्ली की फ्लाइट ने बीच उड़ान में बदला रूट वापस एयरपोर्ट पहुंची

Media Yodha Desk Thu, May 7, 2026

Raipur Airport: पिछले दो दिनों से अचानक बदले मौसम ने विमान सेवाओं को भी प्रभावित किया है। इसका असर रायपुर एयरपोर्ट से उड़ाने भरने वाले विमानों पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण फ्लाइटों के लगातार विलंब से चलने का सिलसिला पिछले 3 दिन से जारी। बुधवार को दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट करीब 1.30 घंटे विलंब से पहुंची। इस फ्लाइट को दिल्ली से 11.20 बजे उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली में उतारा गया। 2.43 को रवाना होने के बाद 3.41 को रायपुर पहुंची।

इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट अपने नियमित समय पर रायपुर के लिए रवाना हुई थी। लेकिन, कुछ देर बाद फिर से अचानक दिल्ली में लैंड करने की सूचना देने पर वह दहशत में आ गए थे। लेकिन, मौसम के खराब होने की जानकारी देने पर राहत की सांस ली। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि इस समय देशभर के अधिकांश राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण फ्लाइटें विलंब से संचालित हो रही हैं।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में मौसम के खराब होने पर मंगलवार को कोलकाता और अहमदाबाद फ्लाइट को नागपुर में डायवर्ट किया गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कोलकाता से अपने निर्धारित समय 5.10 को रवाना होने के बाद रायपुर में 6.30 बजे लैंड करना था। लेकिन, बारिश और आंधी के कारण इसे नागपुर डायवर्ट किया गया। एटीसी की अनुमति के बाद शाम 6.30 बजे इसे नागपुर में उतारा गया। इसी तरह रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट 6.45 को रवाना हुई थी। लेकिन मौसम के खराब होने इसे भी नागपुर में लैंड कराया गया। दोनों फ्लाइट 3 घंटे देरी से संचालित हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन