16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत

Media Yodha Desk Mon, Apr 6, 2026

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 3 महिलाओं को कुचल दिया, हादसे में तीनों की जान चली गई। हादसा रविवार शाम NH130 स्थित भिट्ठीकला में हुआ है। महिलाएं सब्जी खरीदकर बाजार से लौट रही थी, तभी अचानक सामने से आई बेकाबू स्कॉर्पियो उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी के ड्राइवर को खूब पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कार्पियो (क्रमांक सीजी 15 ईएच 8874) अंबिकापुर से लखनपुर जा रही थी, तभी ग्राम भिट्ठीकला में 2 महिलाओं को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और तीसरी महिला को रौंदा दिया। गाड़ी फिर भी नहीं रुकी आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर रूक गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो से भाग रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा।

उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया और उसे तुरंत थाने भेजा। फिलहाल ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास जारी है। हर रविवार को भिट्ठीकला में साप्ताहिक बाजार लगता है। हादसे की शिकार महिलाएं सब्जी खरीदने बाजार आई थीं, और शाम को लौट रही थीं। अभी महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन