27th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

रायपुर में खौफनाक Hit & Run Case : तेज रफ्तार कार ने पुलिस जवान को कुचला, हालत गंभीर

Media Yodha Desk Thu, Oct 16, 2025

 रायपुर: राजधानी के वीआईपी रोड से एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने बैरिकेड तोड़ते हुए ट्रैफिक चेकिंग में तैनात जवान को काफी दूर तक घसीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई और एक पैर फ्रैक्चर हो गया. कुछ मीटर आगे जाकर कार पलटी और उसमे सवार दो युवक भी घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. चेकिंग के दौरान कार चालक सिद्धांत दान और उसका साथी आदित्य चौधरी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उनकी कार बैरिकेड और ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल से जा टकराई. हादसे में आरक्षक की टांग टूट गई और उन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कार में सवार दोनों युवकों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

पुलिस का कहना है कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन