4th August 2026

BREAKING NEWS

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, QRT टीमें तैनात

अगस्त में बैंक और रेलवे समेत कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन!

बार-बार डॉक्यूमेंट जमा करने के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, जानिए कैसे करेगा काम

वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

Advertisment

: अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ एवं ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में नये संशोधित कानून पर विशेष व्याख्यान

admin Mon, Jul 15, 2024

अभिलाष परिसर तिफरा स्तिथ सामुदायिक भवन में रविवार को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ एवं ओबीसी संयोजन समिति

छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में नये संशोधित कानून पर विशेष व्याख्यान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रोता के रूप मे अभिलाषा परिसर के सम्मानीय नागरिक गण , माननीय उच्च न्यायलय एवं जिला न्यायलय बिलासपुर के अधिवक्ता गण उपस्थित थे | कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्रीं मनोज जायसवाल जी ने ''भारतीय न्याय संहिता ''का संक्षिप्त परिचय देते हुए, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता को व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया , मुख्य वक्ता श्रीं धनीराम पटेल जी नें अपने व्याख्यान मे भारतीय न्याय संहिता , के कुछ विशेष एवं प्रमुख तथ्यों पर चर्चा की साथ ही साथ कानून में संशोधन की आवश्यकता को भी परिभाषित किया, अधिवक्ता रूपेश सिन्हा जी ने भी किशोर एवं महिलाओ से संबंधित अपराध पर अपना वक्तव्य दिया | [caption id="attachment_5203" align="alignnone" width="1024"]अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ एवं ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में नये संशोधित कानून पर विशेष व्याख्यान अधिवक्ता रूपेश सिन्हा जी[/caption] टी20 आरक्षक श्रीं जयंत यादव जी ने नए कानून में परिवर्तन से पुलिस के कार्यशैली में हुए सकारात्मक परिवर्तन से अवगत कराया, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ एवं ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संजीव कुमार साहू जी ने आए हुए, समस्त श्रोता गण का  आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की | कार्यक्रम में नगर के भाजपा प्रतिनिधि मंडल मनोज कौशिक, देवेन्द्र पटेल, महेंद्र चौहान ,श्रीं राव साहब, साहू जी एवं श्रीवास्तव जी ,इन्द्रजीत यादव जी भी उपस्थित रहे |  

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन