9th August 2026

BREAKING NEWS

सोमवार से बदलेगी सुनवाई की व्यवस्था, जानिए किस बेंच में कौन से केस होंगे लिस्ट

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

Advertisment

CG News : अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रों को नकल के लिए उकसाया, हॉस्टल अधीक्षक पर गिरी गाज

Media Yodha Desk Fri, Sep 19, 2025

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बालक आश्रम गोंदियापाल के प्रभारी अधीक्षक पर मारपीट-गाली गलौज और अशलील वीडियो दिखाकर नकल करने के प्रेरित करने के गंभीर आरोप लगे हैं. मामला सामने आने के बाद हॉस्टल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. 

निरीक्षण के दौरान छात्रों ने की थी शिकायत

दरअसल, बीते दिनों बस्तर जिले के कलेक्टर हरीश एस ने 18 सितंबर को गोंदियापाल बालक आश्रम का दौरा किया था. निरीक्षण के दौरान क्लेक्टर एस हरीश ने हॉस्टल के जायजा लिया और बच्चों से बातचीत की थी. इस दौरान बच्चों ने उन्हें बताया कि छात्रावास अधीक्षक सुकरु राम बघेल उनके साथ मारपीट गाली गलौज कर अभद्र भाषा का उपयोग करते है. वहीं बच्चों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि छात्रावास अधीक्षक उन्हें अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाते है. इसके साथ ही उन्हें ऐसा ही नकल करने के लिए प्रेरित करते हैं.

सहायक आयुक्त के प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सुकरु राम बघेल प्रभारी अधीक्षक ( मूलपद सहायक शिक्षक एलबी) का पद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर रहेगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन