22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Train Cancel Alert : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 14–17 जनवरी तक कई MEMU ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Media Yodha Desk Tue, Jan 13, 2026

Train Cancel Alert: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रस्तावित तकनीकी कार्यों के कारण एक बार फिर रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 14 से 17 जनवरी 2026 तक गर्डर लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुल 6 MEMU ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसिया–रॉबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं चक्रधरनगर और कोतरलिया सेक्शन के बीच रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त अथवा प्रारंभ किया जाएगा।

रद्द रहने वाली मेमू ट्रेनें

  1. 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

  2. 15 एवं 17 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

  3. 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

  4. 14 एवं 16 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें 

  1. 15 एवं 17 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

  2. इसी प्रकार 15 एवं 17 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन