11th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

CG News : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का हथियार व विस्फोटक सामान डंप से बरामद

Media Yodha Desk Tue, Sep 30, 2025

नारायणपुर : नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. इस बीच जवानों ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी सफलता हासिल की है. एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से नक्सलियों का डंप सामान बरामद हुआ है. मौके से भरमार बंदूक, प्रेशर कूकर बम समेत विस्फोटक सामग्री जब्त किया गया है.  

दरअसल, धनोरा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान आईईडी होने की आशंका पर बीडीएस टीम ने सर्च किया. आशंका जताई गई कि बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी की सक्रियता है. यह कार्रवाई जिला बल, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की “ई” समवाय और थाना धनोरा में तैनात जिला बल के जवानों ने की है. 

नक्सलियों का क्या-क्या सामान बरामद ?

1. बारूद.
2. प्रेशर कुकर बम. 
3. मल्टीमीटर.
4. भरमार बंदूक.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन