18th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

CG News : ट्रैक्टर से भिड़ी स्कूल वैन, पलटने से मचा हड़कंप – शिक्षिका समेत 10 बच्चे घायल, प्रिंसिपल चला रहे थे गाड़ी

Media Yodha Desk Wed, Mar 18, 2026

जांजगीर-चांपा : सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को टक्कर मारकर स्कूल वैन के पलट जाने से गाड़ी में सवाल बच्चों के साथ शिक्षिका घायल हो गई. आज सुबह घटित घटना में कई बच्चों की सिर फटे, तो कई बच्चों के हाथ-पैर में चोट आई है.

सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार, वैन में सरस्वती ज्ञान मंदिर, कुथुर के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल की शिक्षिका सवार थे. मुड़पार गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जाते समय दुर्घटना घटी, जिसमें वैन में सवार 15 से अधिक बच्चों में से 10 बच्चों को चोट आई है.

दुर्घटना में वैन में सवार महिला शिक्षिका को भी चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नहीं आने से वैन को स्कूल के प्रिंसिपल चला रहे थे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन