20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Chhattisgarh : स्कूल में दहशत का माहौल, क्लासरूम के बाहर तांत्रिक निशान और फर्नीचर जलाया गया

Media Yodha Desk Fri, Feb 20, 2026

दुर्ग - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल में एक बार फिर तंत्र–मंत्र का मामला सामने आया है। अज्ञात तत्वों ने स्कूल में तंत्र– मंत्र कर तोड़फोड़ को अंजाम देने के साथ ही पंखा चोरी कर लिया और फर्नीचर में आग लगा दी। इस घटना के बाद बच्चों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। दुर्ग के केलाबाड़ी सरकारी स्कूल में एक तरफ विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ स्कूल के एक कक्षा के टेबल-कुर्सी में तोड़फोड़, आग लगाने और पंखा चोरी करने के साथ ही दरवाजे में अश्लील गालियां लिख दी गई है।

कक्षा के दरवाजे के सामने तांत्रिक क्रिया कर बच्चों और शिक्षकों को भयभीत करने का भी प्रयास किया गया है। क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर मिट्टी से तंत्र–मंत्र जैसे निशान बने मिले। कक्षा के अंदर और बाहर सिंदूर का छिड़काव भी किया गया था। क्लास रूम में लगे पंखे को भी तोड़ दिया गया है। दुर्ग शहर के भीड़भाड़ इलाके के बीच स्थित केलाबाड़ी स्कूल में पहले से आठवीं तक की कक्षा संचालित है, जहां 130 बच्चे पढ़ते हैं। भीड़ वाले क्षेत्र में स्थित स्कूल में इस तरह की घटना होने के बाद स्कूल की प्रधान पाठिका शमा बेगम ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी देने के साथ ही पद्मनाभपुर पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शिक्षा विभाग की तरफ से भी मामले की जांच की जा रही है।

एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

केलाबाड़ी के इस स्कूल में तांत्रिक क्रिया कर स्कूल में पहले अध्यापन का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के साथ ही अलग–अलग कक्षाओं में तोड़फोड़ कर टेबल-बैंच जलाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों को तलाशने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन