21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Chhattisgarh IPS Transfer : संजिव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर, 15 IPS अफसरों का तबादला

Media Yodha Desk Fri, Jan 23, 2026

Chhattisgarh IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है और एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रेल पुलिस सहित कई अहम पदों पर नई पोस्टिंग की घोषणा की है। सरकार ने इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

रायपुर पुलिस की कमान में बड़ा बदलाव

राज्य शासन के आदेश के मुताबिक अब रायपुर नगरीय पुलिस की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।. बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला को पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है. वहीं कांकेर में पदस्थ डीआईजी अमित कांबले को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रायपुर नगरीय में तीन नए पुलिस उपायुक्तों की भी तैनाती की गई है.

बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव रेंज में अदला-बदली

दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल को अब बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य को दुर्ग रेंज भेजा गया है. पुलिस मुख्यालय में पदस्थ बालाजी राव सोमावर को राजनांदगांव रेंज का नया आईजी बनाया गया है. इन बदलावों से तीनों रेंज की कमान पूरी तरह से नए हाथों में चली गई है.

Raipur implements Police Commissioner system

Raipur implements Police Commissioner system

एसपी स्तर पर भी बड़ा फेरबदल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह को जशपुर का एसएसपी बनाया गया है, जबकि जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह को रायगढ़ भेजा गया है. रायगढ़ के एसपी दिव्यांग पटेल को रेल एसपी, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं रेल एसपी रायपुर रहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को एसपी रायपुर ग्रामीण बनाया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन