27th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

दिवाली तोहफ़ा : साय सरकार ने पेंशनरों के लिए बढ़ाई महंगाई राहत, नई दरें हुई तय

Media Yodha Desk Fri, Oct 17, 2025

रायपुर : दिवाली से पहले ही पेंशनर्स के लिए राज्य सरकार खुशखबरी लेकर आई है. तमाम पेंशनर्स को एक सितंबर 2025 से पेंशन महंगाई राहत की पुनरीक्षित दर के हिसाब से मिलेगी. इस संबंध में वित्त विभाग ने तमाम विभागों को पत्र जारी कर दिया है. वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि राज्य शासन के पेंशनरों, परिवार पेंशनरों को मूल पेंशन और परिवार पेंशन पर एक मार्च 2025 से 53% (सातवें वेतनमान में) और 246% (छठवें वेतनमान में) की दर से महंगाई राहत स्वीकृत की गई है.

इसके साथ अब राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि सातवां वेतनमान के तहत 01 सितम्बर 2025 से मूल पेंशन / परिवार पेंशन का 2% और वृद्धि उपरांत 55 प्रतिशत महंगाई राहत प्रदान की जाएगी. वहीं छठवां वेतनमान के तहत 1 सितम्बर 2025 से महंगाई राहत में 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 252 प्रतिशत महंगाई राहत प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन