14th August 2026

BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

घर में तय सीमा से ज्यादा सिलेंडर रखे तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नियम

Advertisment

छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट : गर्मी से मिलेगी राहत

Media Yodha Desk Mon, May 4, 2026

रायपुर : भीषण गर्मी वाले मई महीने में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है. मौमस विभाग ने प्रदेश कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 से 60 किमी वाली तेज हवा चलने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। जगरगुंडा 2 सेमी, सुकमा 2 सेमी और जगदलपुर 1 सेमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पंजाब से नागालैंड तक 1.5 कम ऊंचाई ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमोरिन क्षेत्र तक 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों के कारण आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात के आसार हैं. पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट का दौर प्रारंभ हो सकता है.

रायपुर में आज कैसा रह सकता है मौसम 

राजधानी रायुपर में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन