28th August 2026

BREAKING NEWS

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा अनोखा संगम

अंबिकापुर के BJP नेता की बेटी लापता, रायपुर-बिलासपुर की दो महिलाओं से भी टूटा संपर्क

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

Advertisment

CG Forest Guard Recruitment : छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

Media Yodha Desk Fri, Aug 28, 2026

CG Forest Guard Recruitment: छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वन विभाग में रिक्त 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। भर्ती के तहत 13 दिसंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले 16,762 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। प्रत्येक योग्य अभ्यर्थी को समान अवसर मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए कोई स्थान नहीं होगा।लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और पारदर्शी प्रक्रियाओं के अनुरूप किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि योग्य अभ्यर्थियों का चयन पूरी निष्पक्षता के साथ किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कर युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जा सके।

वनरक्षक के 1484 पदों पर नियुक्तियां होने से वन विभाग की मैदानी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, जैव विविधता संवर्धन, वन अपराधों की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नई मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। 13 दिसंबर 2026 को लिखित परीक्षा की तिथि तय होने से 16,762 अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि युवाओं को अवसर और प्रदेश की वन संपदा को मजबूत सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ वन विभाग की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन