13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

रायपुर एयर कनेक्टिविटी पर संकट : 2 साल में 6 फ्लाइट बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Media Yodha Desk Thu, Apr 16, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में फ्लाइटों के लगातार बंद होने के कारण हवाई सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 2 सालों में आधा दर्जन सीधी और वाया चलने वाली फ्लाइटों को यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया है। जबकि रायपुर से 60 से 64 विमानों के जरिए रोजाना करीब 8000 यात्री आवागमन करते है। लेकिन, फ्लाइटों के बंद करने से वह हवाई कनेक्टिविटी से कट गए है। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन, यात्री बस और टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है। जबकि उक्त फ्लाइटों को बड़े ही जोर-शोर के साथ शुरू किया गया था। लेकिन, कुछ महीनों बाद ही चुपके से इसे बंद कर दिया गया। वहीं अधिकृत रूप से इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दी गई। टिकट बुक कराने के लिए ट्रैवल्स संचालकों से संपर्क करने पर उन्हें इसका पता चला।

अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने के लिए प्रयागराज के लिए डेली फ्लाइट शुरू की गई थी। लेकिन कुछ महीनों बाद सप्ताह में तीन दिन करने के बाद अचानक बंद कर दिया गया। इसी तरह झारसुगुड़ा और जगदलपुर के लिए सीधी फ्लाइट थी। इसे बंद करने के बाद रायपुर से हैदबाबाद वाली फ्लाइट का जगदलपुर में स्टापेज दिया गया है। वहीं ओडिशा के उत्केला के लिए छोटी फ्लाइट का संचालन किया जा रहा था।

उड़ान योजना के तहत शुरू की गई रायपुर- अंबिकापुर फ्लाइट शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही ग्राउंड हो गई। इसी तरह रायपुर से हैदराबाद वाया जयपुर की फ्लाइट 23 मार्च से शुरू की गई थी। हालात यह है कि इसकी टिकटों की बुङ्क्षकग रायपुर से बंद कर दी गई है। बताया जाता है कि शेड्यूल बदलने के कारण ही फ्लाइट का संचालन करने के बाद भी रायपुर से जयपुर की फ्लाइट के लिए स्लाट ही एलॉट नहीं किया गया है।

यह फ्लाइट बंद हुई

  • प्रयागराज

  • जयपुर

  • जगदलपुर

  • उत्केला

  • झारसुगुड़ा

  • अंबिकापुर

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन