21st June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Raipur Sunny Leone Event Cancel : रायपुर में सनी लियोनी का शो रद्द, रामा वर्ल्ड की नाइट डीजे पार्टी हुआ कैंसिल; आयोजकों ने बताए कारण

Media Yodha Desk Sat, Feb 14, 2026

Raipur Sunny Leone Event Cancel: पूर्व एडल्ट स्टार और अब बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वाली सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया गया है कि सनी लियोनी रायपुर नहीं आ रही हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने पुष्टि की है कि सनी लियोनी के इवेंट को लेकर पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है।

ऐसे में यदि कोई आयोजन समिति बिना पूर्व अनुमति किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि पहले बताया गया था कि सनी लियोनी इसी महीने की 22 तारीख को राजधानी रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में हिस्सा लेंगी। यह खबर जैसे ही वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका जमकर विरोध किया।

हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी चेतावनी जारी करते हुए आयोजन समिति को नसीहत दी थी कि सनी लियोनी से जुड़ा कोई भी इवेंट रायपुर में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा। बजरंग दल का साफ कहना था कि इस तरह का इवेंट सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पूरी तरह अस्वीकार्य है। शहर के युवाओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने स्पष्ट किया था कि वह ऐसे किसी भी आयोजन का पुरजोर विरोध करता है और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन