15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

रायपुर में आक्रोश रैली आज : कई मार्गों पर ट्रैफिक जाम की आशंका, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Media Yodha Desk Mon, Apr 20, 2026

रायपुर : अगर आप भी आज किसी काम से रायपुर के इन प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले हैं, तो हो सकता है आपको भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़े. राजधानी में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने के विरोध में भाजपा आक्रोश रैली निकालेगी. इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकलने वाली रैली के चलते विभिन्न क्षेत्रों से आवाजाही प्रभावित होगी. इनमें बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होकर सुभाष स्टेडियम तक मार्ग बाधित रहेगा.

यातायात पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवायजरी के तहत इंडोर स्टेडियम से गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होकर रैली सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी. इस दौरान भीड़ के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगी. बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक सदर बाजार, महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम, कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम, बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, आकाशवाणी चौक कालीमंदिर से नल घर चौक तक यातायात बाधित रहेगा.

वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस ने आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है. इसके तहत बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल पुलिस लाइन गेट नेहरू नगर की ओर और कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अम्बेडकर चौक होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन