20th August 2026

BREAKING NEWS

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

Advertisment

Raipur D.Ed Candidates Protest : सहायक शिक्षक भर्ती विरोध प्रदर्शन, आंदोलनकारी अभ्यर्थी अंगारों पर चलकर पहुंचे; सेंट्रल जेल में बंद

Media Yodha Desk Thu, Feb 19, 2026

Raipur D.Ed Candidates Protest : रायपुर के तूता धरना स्थल पर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 57 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होते जा रहा है. अभ्यर्थियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अंगारों पर चलकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें 4 अभ्यर्थी घायल हो गए. स्थिति तनावपूर्ण को कंट्रोल करने पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया, जिससे कुछ अभ्यर्थी घायल हुए हैं. प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पकड़कर सेंट्रल जेल लाया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान डीएड अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. वॉटर कैनन के इस्तेमाल से दो युवतियां बेहोश हो गईं. लगभग एक घंटे तक एम्बुलेंस का इतंजार किया गया.

घटनास्थल पर मौजूद अन्य अभ्यर्थी उन्हें कंधों पर उठाकर पैदल अस्पताल ले जाने की कोशिश करते रहे.  डॉक्टरों ने बताया कि दो युवतियां बेहोश थीं, जिनका उपचार जारी है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं.

बता दें कि पीड़ित अभ्यर्थियों ने इससे पहले राष्ट्रपति, राज्यपाल डेका, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं होने के कारण आदिवासी अभ्यर्थी 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए थे. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन