5th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर : बिलासपुर में स्कूलों की छुट्टी, जांजगीर का बीडीएम मोहल्ला बना टापू, रायगढ़ में गई एक की जान

Media Yodha Desk Fri, Jul 17, 2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के जिलों में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचाया है। कहीं घरों में घुटनों तक पानी भर गया है तो कहीं पूरा मोहल्ला टापू बन गया है। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के चलते एक मौत की भी खबर है। बिलासपुर शहर में श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स समेत कई इलाकों की सड़कों और घरों में पानी भर गया। हालात ऐसे है कि लोग रात भर से सोए नहीं। दूसरी ओर नगर निगम के बाढ़ अमले का पता नहीं। बता दें कि बीती रात 11 बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है।

कई स्कूलों में छुट्टियां

जिला प्रशासन ने बारिश बारिश के चलते बिगड़े हालात को देखते हुए बिलासपुर के कई स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। घरों, इलाकों के अलावा नेशनल हाइवे में भी सड़क के उपर से पानी बह रहा है। नेशनल हाइवे Nh-49 मस्तूरी बिलासपुर के पास पानी अधिक होने से कई वाहन सड़क पर फंस गए हैं। बारिश के चलते हाइवे पर लंबा जाम लगने से यातायात प्रभावित हो गया है।

घरों में घुसा पानी, पुलिस थाना बना तालाब, खेत खलिहान लबालब

इध जांजगीर चांपा में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीती रात से जिले भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं। खेत खलिहान जलमग्न हो गए हैं। जांजगीर शहर का बीडीएम मोहल्ला टापू बन गया है, घरों में पानी घुस रहा है। पामगढ़ में थाना परिसर ही तालाब बन गया है. इधर सुबह से बारिश जारी है।

रायगढ़ में एक की मौत

रायगढ़ में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से प्रभा एक्का (55) की मौत हो गई। वह जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गई थीं, तभी अचानक मौसम बदला और बिजली की चपेट में आ गईं। इधर मौसम विभाग ने अलगे 7 दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन