27th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

CG NEWS : आत्मानंद स्कूल में छात्रों से पुताई कराने पर प्राचार्य हटाए गए

Media Yodha Desk Sat, Oct 18, 2025

जांजगीर: जिले के पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव के शासकीय आत्मानंद विद्यालय में छात्र-छात्राओं से पुताई कराने के मामले में जिले के शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ एक्शन लिया है। उन्हें आत्मानंद स्कूल से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि, बीत 16 अक्टूबर को जांजगीर-चाम्पा जिले में पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद गांव के शासकीय आत्मानंद विद्यालय में वहां के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्कूल के कमरों की पुताई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

आम लोगों ने भी इसपर नाराजगी जाहिर की थी और दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डीईओ ने प्रभारी प्राचार्य को इस मामले में सख्त नोटिस भी जारी किया था। वही अब जिलाशिक्षाधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी करते हुए स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य कुंजकिशोर को आत्मानंद स्कूल से हटा दिया है। बता दें कि, इस वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हुई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन