21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षाओं से पहले छत्तीसगढ़ में ESMA लागू, 15 फरवरी से शिक्षकों की छुट्टियों पर रोक

Media Yodha Desk Sat, Jan 24, 2026

CG Board Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, छत्तीसगढ़ के 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से और पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से शुरू होंगी। इसे देखते हुए शासन ने एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस (एस्मा) लगा दिया है।

यह 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान तीन माह तक शिक्षक न तो छुट्टी ले सकेंगे, न आंदोलन कर पाएंगे और न ही परीक्षा ड्यूटी से इनकार कर सकेंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि लोकहित में यह आवश्यक है कि राज्य में माध्यमिक शिक्षा मण्डल, छत्तीसगढ़ की परीक्षा से संबंधित अत्यावश्यक सेवा में कार्य करने से इनकार किए जाने का प्रतिषेध किया जाए।

इसलिए छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 के द्वारा परीक्षा से संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कार्य से इनकार किए जाने का प्रतिषेध करती है। प्रतिषेध आदेश 15 फरवरी से मूल्यांकन कार्य समाप्ति 30 अप्रैल तक के लिए तत्काल प्रभाव से प्रवृत्त होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन