13th August 2026

BREAKING NEWS

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

Advertisment

CG Vyapam Exam Update : 21 मई को होगी PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा

Media Yodha Desk Tue, May 19, 2026

CG Vyapam Exam Update: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की ओर पी.पी.एच.टी. (PPHT-26) और पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN-26) परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को किया जाएगा। राजधानी रायपुर में इन परीक्षाओं के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, पी.पी.एच.टी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होगी। दोनों परीक्षाओं में कुल 1,954 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 21 मई 2026 को सुबह 7:30 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा।

नोडल अधिकारी किये गए नियुक्त

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उपेंद्र किण्डो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन