21st June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Post Office Scam : सैकड़ों ग्रामीणों की मेहनत की कमाई गबन कर फरार हुआ पोस्ट मास्टर, थाना डोंगरगढ़ में दर्ज हुई शिकायत

Media Yodha Desk Sun, Feb 15, 2026

Post Office Scam: डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत जटकन्हार स्थित पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पदस्थ पोस्ट मास्टर आशीष मंडावी पर लगभग आठ गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की मेहनत की कमाई का गबन कर फरार होने का आरोप है. ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प ली है. मामले की शिकायत थाना डोंगरगढ़ में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है .

किसान के खाते से खुला राज में स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरे प्रकरण का खुलासा तब हुआ, जब एक युवा किसान अपने खाते में जमा तीन लाख रुपये में से एक लाख रुपये निकालने के लिए डोंगरगढ़ पोस्ट ऑफिस पहुंचा. जांच करने पर उसके खाते में मात्र तीन हजार रुपये शेष पाए गए. किसान के होश उड़ गए. इसके बाद अन्य खातों की पड़ताल शुरू हुई तो धीरे-धीरे बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो गया.

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. सूत्रों के अनुसार आरोपी आशीष मंडावी पिछले लगभग 10 वर्षों से बेलगांव, माड़ीतराई, कटली, धुसेरा, हरणसिंधी, नागतराई, डारागांव और जामरी सहित आठ गांवों के करीब 3000 खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह लोगों को नकली पासबुक जारी कर जमा राशि की एंट्री करता और मूल रिकॉर्ड में उसे दर्ज नहीं करता था. इस प्रकार धीरे-धीरे करोड़ों रुपये का गबन किया गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन