20th June 2026

BREAKING NEWS

श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

AI-171 विमान हादसे में नया मोड़, पायलट संगठन ने बिजली की खराबी को बताया क्रैश की वजह

प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और होल्डिंग एरिया की सुविधा

मकर राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, पूरा होगा लंबे समय से अटका बड़ा काम; जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Advertisment

CG News : जुआ पकड़ने निकली पुलिस, अज्ञात हमलावरों ने आरक्षक की बाइक में लगाई आग

Media Yodha Desk Tue, Oct 21, 2025

दुर्ग : दिवाली के त्योहार के बीच दुर्ग जिले के सुनसान इलाकों में जुए के फड़ सज रहे हैं, वहीं पुलिस की टीम लगातार जुआरियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में धनतेरस की रात नेवई भाठा में जुआरियों पर रेड करने गई पुलिस टीम के एक आरक्षक की बाइक पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस टीम जुआरियों को पकड़कर लौट रही थी, तभी जलती बाइक देखकर आरक्षक के होश उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, धनतेरस की रात नेवई भाठा में जुआ का फड़ सजे होने की सूचना पुलिस को मिली। जुआरियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बाइक से निकल पड़ी। जुआरियों को उनकी मौजूदगी का पता न चले इसलिए पुलिस ने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल जाकर जुआरियों को पकड़ लिया।

जुआरियों को पकड़ने के बाद पुलिस टीम बाइक की ओर लौट रही थी, तभी आरक्षक भूमेन्द्र वर्मा की बाइक जलती हुई नजर आई। बाइक पर आग किसने लगाई, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी शहर सुखनंदन राठौर थाने पहुंचे और जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल, नेवई पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन