20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

राज्योत्सव में बड़ा बदलाव : PM Modi का दो दिवसीय दौरा अब एक दिवसीय, रायपुर में कई कार्यक्रमाें में होंगे शामिल

Media Yodha Desk Sun, Oct 26, 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है. उनका दो दिवसीय दौरा अब सिर्फ एक दिवसीय दौरे में तब्दील हो गया है. पीएम मोदी केवल एक नवंबर को रायपुर में रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नवा रायपुर के सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से मुलाकात करेंगे.

यहां से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय जाएंगे. फिर नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. नए विधानसभा से आदिवासी संग्रहालय जाएंगे. इसके बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे.

उल्लेखनीय है कि पहले निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में उनकी व्यसतता के चलते अब वे सीधे 1 नवंबर को ही रायपुर आएंगे. इस वर्ष छत्तीसगढ़ गठन को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ में रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा. इस समारोह में शामिल होने का न्योता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पीएम मोदी को दिया था.

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन